सीएम धामी के गोद लिए गांव में 21 साल की प्रियंका बनीं ग्राम प्रधान

चमोली। प्रियंका चमोली जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी। 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रधान का चुनाव जीता है। गैरसैंण विकास खंड के आदर्श ग्राम सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी प्रधान पद पर विजयी हुई है। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने राजनीतिशास्त्र से ग्रेजुएट किया है। उनके पिता राजेन्द्र नेगी इससे पूर्व 2 बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं। सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया निरीक्षण
उधमसिंह नगर। पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती के मद्देनजर उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और जिले पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा गदरपुर, बाजपुर में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे जिलेभर में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है। पुलिस बल किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद नजर आ रहा है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन भदौरिया एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा बाजपुर इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतगणना स्थल पर मौजूद अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *