पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर तीर्थयात्री की मौत

रुद्रप्रयाग। रविवार सुबह  केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसके बाद प्रशासन ने फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह 11.15 पर चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ।
प्रशासन ने गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले और केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों की आवाजाही फिलहाल रोक दी है। हालांकि क्षेत्र में वर्षा नहीं हो रही है, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से पैदल मार्ग पर खतरा बना हुआ है।चीरबासा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर पत्थर गिरने की घटनाओं में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के लिए चुनौती खडी हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

 लापता 13 वर्षीय किशोर का अब तक नही लगा सुराग
उधम सिंह नगर। केलाखेड़ा मोहल्ला मंसूर नगर निवासी 13 वर्षीय बालक नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बालक की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
मंसूर नगर निवासी सलीम पुत्र अब्दुल करीम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र शालिम शुक्रवार 11 सितंबर को सुबह करीब 11.30 बजे वार्ड स्थित मोती मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। नमाज का समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर बालक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही बालक के संबंध में अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *