यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति

क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए चौहान ने जताया सीएम का आभार
देहरादून। राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री में डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक 2.00 किमी लम्बाई में मोटर मार्ग एवं बनाल खड्ड पर 84 मीटर (डबल लेन क्लास ए/70आर लोडिंग) स्टील गर्डर सेतु का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है।
इस पहुप्रतीक्षित मांग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी। जारी शासनादेश के अनुसार प्रमुख सचिव लोनिवि को दिये पत्र मे मुख्य अभियन्ता लो.नि.वि., उत्तरकाशी द्वारा  उपलब्ध कराये गये आगणन प्रस्ताव  जिसके अंतर्गत 2.00 किमी मोटर मार्ग तथा 84 मीटर स्पान सेतु के निर्माण कार्य (प्रथम चरण) की लागत 24.88 लाख रुपये  है, पर शासन के परीक्षणोपरान्त संस्तुत धनराशि  अटठारह लाख इक्कीस हजार की प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यय के लिए निर्देश दिये गए हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है और कुछ माह पूर्व सांकरी मे आयोजित एक कार्यक्रम मे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह मोटर मार्ग ठकराल व बनाल दो पट्टीयों के लगभग 30, 35 गावों को जोड़ने का कार्य करती है। रा.मा.वि. टटाऊ (बड़कोट) में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मोटर मार्ग न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। बरसात में नदी उफान पर रहती है जिससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आस-पास के ग्रामिणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, एवं लगभग 20 व 25 किलोमीटर घुमकर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर घोषणा के उपरांत भेंट की थी साथ ही बार्निगड़ में मुख्यमंत्री ने उक्त सड़क पुल निर्माण के साथ चिन्याली सौड और बड़कोट टटाऊ डिग्री कॉलेज को पीजी कॉलेज में उच्चीकृत करने की घोषणा इसी माह बार्निगड़ दुबारा घोषणा की गई और  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अन्य योजनाओं पर भी तत्काल वित्तीय स्वीकृति के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सीएम धामी के नेतृत्व मे विकास योजनायें धरातल पर तेज गति से आगे बढ़ रही है और यमुनोत्री क्षेत्र निश्चित रूप से आगामी दशक मे सर्वश्रेष्ठ विधान सभा के रूप मे सामने आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *