देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1475.31 करोड की 62 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
शुक्रवार को यहां केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत परेड ग्राउंड, देहरादून में 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की 1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा 402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल से संबंधित 472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा 77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से प्रदेश में विघुत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में विघुत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सहायता मिलेगी। पेयजल क्षेत्र में पेयजल निगम की 191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास तथा घ्82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त जल संस्थान की 62.30 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की 18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा 99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की 92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास एवं 10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। इनमें आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। गृह विभाग की 68.27 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें देहरादून में 31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र तथा हल्द्वानी में 36.64 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन के आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त डेयरी विकास विभाग की 48.21 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया, जिसके अंतर्गत सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट एवं बेकरी यूनिट का निर्माण किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की 19.01 करोड़ की योजना के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविघालय अगस्त्यमुनि में पीजी ब्लॉक के निर्माण का शिलान्यास किया गया। आवास विभाग की 10.59 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा घ्12.48 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उघोग विभाग की 11.44 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की 57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों से संबंधित इन विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिलेगा।