लोग इस महिला को कहते हैं रॉकेट वुमन, कामयाबी जानकर इम्प्रेस हुई योगी सरकार, मिलेगा ये ‘तोहफा’

लखनऊ।योगी सरकार यूपी दिवस पर विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित करेगी। इन्हें योगी सरकार उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी।

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए समिति द्वारा लखनऊ की मिशन निदेशक के रूप में चंद्रयान मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव को चुना गया है। ऋतु करीधल ने मार्स से ऑर्बिटर मिशन और मंगलयान के विकास में अहम भूमिका निभाई।

मिशन मंगलयान में निभाई है अहम भूमिका

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए चयनित वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव लखनऊ की राजाजीपुरम की रहने वाली हैं। उन्होंने भारत के मार्स से ऑर्बिटर मिशन मंगलयान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक भी थीं। मंगलयान इसरो की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक था। इसने भारत को मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बना दिया था।

1997 से इसरो के लिए कर रही काम

ऋतु करीधल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में अपनी बीएससी पूरी की। वह छह महीने तक लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध छात्रा रही हैं। उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा डीएससी की मानद उपाधि (मानद डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया है।

करीधल 1997 से इसरो के लिए काम कर रही हैं। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए वह आईआईएससी, बैंगलोर में भी रही हैं। वह सम्मान के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंच रही हैं।

रॉकेट वुमन के नाम से जानते हैं लोग

छोटे भाई रोहित ने बताया कि उन्होंने परिवार को कई बार गौरव की अनुभूति कराया है इस सम्मान से सभी लोग काफी खुश हैं डॉक्टर रितु ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नवयुग इंटर कॉलेज में की थी, वहां के शिक्षक आए भी इस सम्मान को लेकर काफी खुश हैं। डॉ. ऋतु को रॉकेट वुमन के नाम से भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *