ऑस्कर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया शाहरुख की फिल्म DDJL का यह गाना

मुंबई।वैश्विक स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ऑस्कर ने सोशल मीडिया पर शाहरूख खान-काजोल की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएं’गे के गाना ‘मेहंदी लगा के रखना’ का वीडियो शेयर किया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ वर्ष 1995 में रिलीज हुयी थी। यश चोपड़ा निर्मित और आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स बॉफिस पर सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किए।

ऑस्कर के लिए वोटिंग हाल ही में शुरू हुई। इसी बीच एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएं’गे के गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ का एक वीडियो शेयर किया है। गाने का वीडियो देखकर शाहरूख-काजोल के फैन्स खुशी से झूम उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *