मोबाइल टावर से चोरी केबल के साथ महिला गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी तारों के साथ महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नरेश सिंह, सुपरवाईजर सुरक्षा रॉयल कमाण्ड प्रोटेक्शन ग्रुप नालापानी चैक सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर लिखित तहरीर दी कि उनकी इडेंस कम्पनी का मोबाईल टावर हरबर्टपुर क्षेत्र में लगा हुआ है, जंहा से चोर द्वारा करीब 80 हजार रुपये के दो रेक्टीफायर तथा केबल चोरी कर लिये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के अनावरण तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से तलाशी के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीडीएम स्कूल के पास हरबर्टपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध महिला सोनी पत्नी लखिन्दर साहनी को रोककर चैक किया गया तो महिला के कब्जे से उक्त घटना में चोरी किये गये 02 रेक्टीफायर एवं 40 मीटर पावर केबल बरामद हुई, जिस पर महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वो कूडा बीनने का कार्य करती है तथा जल्द पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त मोबाइल टावर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्ता उक्त चोरी किये गये माल को बेचने के फिराक में थी, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *