दून में टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा हुई शुरू

देहरादून। गुरूवार को उत्तराखंड कांग्रेस ने जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी पूर्व घोषित  न्याय यात्रा का देहरादून से शुभारंभ किया। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा प्रस्तावित है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान चौक, घंटाघर और पलटन बाजार में जनसंपर्क करते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक यात्रा निकाली जाएगी।कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनके सवालों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनना है। पार्टी इसे न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने वाला जनसंपर्क अभियान बनाना चाहती है।देहरादून से शुरू हुए इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की तैयारी है। आने वाले दिनों में सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, कैंट और ऋषिकेश समेत प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी न्याय यात्रा निकाली जाएगी।कांग्रेस ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *